https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कई जिलों में बारिश का अलर्ट! उत्तरकाशी, देहरादून समेत इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी घोषित…..

देहरादून. उत्तराखंड में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में बारीश होने की संभावना है. जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधमसिंहनगर, चंपावत में भी अलर्ट जारी किया गया है.

इधर देहरादून में देर रात से मूसलाधार बारिश जारी है. लगातार हो रही बारिश को लेकर देहरादून और बागेश्वर में 12वीं तक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. इस संबंध में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिलाधिकारी कार्यालय जनपद देहरादून और बागेश्वर से आदेश जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि ‘भारी वर्षा के दृष्टिगत आज जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय और गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र बन्द रहेंगे.’

बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है. जिसके चलते जन जीवन प्रभावित हो रहा है. कहीं भूस्खलन जैसी घटनाएं हो रही हैं तो कहीं चट्टानों से बोल्डर और पत्थर सड़कों पर गिर रहे हैं. जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है. फिलहाल ऐसी जगहों पर लोगों को घरों या होटलों से बाहर ना निकलने की सलाह दी जा रही है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button