https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News- धराली-हर्षिल में राहत-बचाव कार्य तेज: सीएम धामी ने कहा – प्रत्येक नागरिक की जान की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी….

उत्तरकाशी। जनपद के धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा स्थानीय प्रशासन, ITBP, वायुसेना, एनडीआरएफ एवं अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।

हेलीपैड तक शिफ्ट किया गया

आपदा प्रभावित क्षेत्रों से अब तक दर्जनों लोगों को हेलीकॉप्टर की सहायता से सुरक्षित रूप से धराली-हर्षिल से आईटीबीपी मातली शिविर एवं जॉलीग्रांट (देहरादून) हेलीपैड तक शिफ्ट किया गया है। इस कार्य में विशेष रूप से चिनूक और एमआई-17 जैसे एयरलिफ्टिंग संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में यह रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक राहत सामग्री, पेयजल, दवाइयां एवं खाद्यान्न हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाए जा रहे हैं ताकि किसी को भी आवश्यक सामग्री की कमी न हो।

सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक की जान की सुरक्षा, त्वरित चिकित्सकीय सहायता और आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। SDRF की टीमें निरंतर जोखिम उठाकर पहाड़ी और कठिन क्षेत्रों में भी पहुंच बना रही हैं, जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति तक राहत समय पर पहुंच सके।

राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और “राहत, बचाव एवं पुनर्वास” को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम तेजी से उठा रही है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button