https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News- थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी का निधन: उत्तराखंड भाजपा और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि….

देहरादून। थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है। मुन्नी देवी शाह कई महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। देहरादून और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका चल रहा था। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश के तमाम बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। कर्णप्रयाग संगम तट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीएम धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तराखंड भाजपा ने जताया शोक

उत्तराखंड भाजपा ने लिखा कि थराली विधानसभा से पूर्व विधायक एवं चमोली जिले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button