https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीतिसामाजिक
Trending

खलंगा सहित राज्य की पूरी वन भूमि सुरक्षित, अतिक्रमण के खिलाफ जारी है अभियान: चौहान

 

खलंगा सहित राज्य की पूरी वन भूमि सुरक्षित, अतिक्रमण के खिलाफ जारी है अभियान: चौहान

देहरादून 17 जून 2025: भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की वन भूमि सुरक्षित है और खलंगा सहित किसी भी क्षेत्र मे एक इंच जमीन पर माफिया अतिक्रमण नही कर सकेगा। सरकार का इसके खिलाफ अभियान जारी है।

नेता प्रतिपक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि खलंगा मे वन भूमि का मामला सामने आने पर वन विभाग ने तत्काल मौके पर स्थिति को देखा तो वन मंत्री ने पूरे मामले मे जांच के आदेश दिये हैं। वहीं पेड़ कटान के मामले मे जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा अगर, जांच मे मामला अतिक्रमण का निकला तो कड़ी कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लेकर आये तो वेशकीमती जमीनों की सुरक्षा के लिए कड़ा भू कानून लेकर भी आये। वन भूमि से अब तक 6 हजार हेक्टेयर से अधिक अतिक्रमण हटाया गया है। वहीं नियम विरुद्ध जमीनों की खरीद फ्रोख़्त के खिलाफ प्रदेश भर मे जांच चल रही है। अकेले देहरादून मे 900 बीघा से अधिक जमीन राज्य सरकार मे समाहित कर दी गयी है।

उन्होंने कहा कि चाहे वन क्षेत्र मे अतिक्रमण हो या जमीनों की लूट, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार माफियाओं के लिए ऐशगाह बने हुए थे। धामी सरकार ने कानून लाकर माफियाओं की कमर तोड़ दी है। वहीं लैंड फ्राड के मामलों के लिए गठित कमेटी तेजी से मुद्दों का निस्तारण कर रही है। सरकार और माफिया के गठजोड़ का तंत्र ध्वस्त होने से अब अतिक्रमण की गुंजाइश न के बराबर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी अतिक्रमण पर दोहरा मापदंड अपनाती रही है। प्रदेश के कुछ जिलों मे बड़े स्तर पर वन भूमि पर कांग्रेस कार्यकाल मे बहरी लोगों को बसाया गया है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अतिक्रमण शत प्रतिशत हटाया जायेगा। जनता को पूरा भरोशा है कि धामी सरकार ही राज्य मे हर स्तर पर राज्य के वन और कृषि भूमि से अतिक्रमण को हटाएगी।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button