https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
राजनीति

त्रिपुरा में भाजपा उपाध्यक्ष ने अपनी नई पार्टी बनाई, भाजपा का काम भी देखेंगी  

अगरतला । त्रिपुरा में भाजपा उपाध्यक्ष पटल कन्या जमातिया ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। जमातिया ने  कहा कि वह अपने एनजीओ- त्रिपुरा पीपुल्स फ्रंट (टीपीएफ) को राजनीतिक मंच देनी जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा वह भाजपा उपाध्यक्ष के रूप में काम करना जारी रखेंगी।
जमातिया टीपीएफ को 2014 से एनजीओ के रूप में संचालित कर रही हैं। जमातिया ने घोषणा की, टीपीएफ की दसवीं स्थापना वर्षगांठ पर हम अपना राजनीतिक मंच, त्रिपुरा पीपुल्स सोशलिस्ट पार्टी शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रघुबीर जमातिया पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। जमातिया ने कहा, हमने राजनीतिक मंच – त्रिपुरा पीपुल्स सोशलिस्ट पार्टी बनाई है। यह तीन मोर्चों पर काम करेगी – एनजीओ, राजनीतिक पार्टी और त्रिपुरा पीपुल्स फार्मर ऑर्गनाइजेशन (टीपीएफओ)उद्यमिता और सहकारी के रूप में काम करेगा।
2023 के विधानसभा चुनाव से एक साल पहले जमातिया भाजपा में शामिल हो गई थी। भाजपा के साथ जुड़े रहने के सवाल पर जमातिया ने कहा, मैं निश्चित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष के रूप में काम करना जारी रखूंगी। मैं नई पार्टी में कोई पद नहीं संभाल रही हूँ। मैं इसके संस्थापक और सुप्रीमो के रूप में काम करूंगी। अगर टिपरा मोथा पार्टी का कोई व्यक्ति भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ सकता है और जीत सकता है, तो मुझे भी किसी अन्य पार्टी से जुड़ने का अधिकार है।”
जमातिया ने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए कई टीपीएफ सदस्यों का पार्टी के भीतर पूरी तरह से उपयोग नहीं किया गया, जिससे एक नया राजनीतिक मंच तैयार हुआ।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button