https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडयूथ

कड़ी सुरक्षा के बीच पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा संपन्न

बेरोजगार संघ के भारी विरोध के बाद आज कड़ी सुरक्षा के बीच पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई है. आपको बता दें कि सुबह 11:00 बजे शुरू हुई यह परीक्षा दोपहर एक बजे तक चली. इस दौरान परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही परीक्षा में बैठने दिया गया. आपको बता दें कि राज्‍य में इस परीक्षा के लिए कुल 498 केंद्र बनाये गए थे जिसमें यह परीक्षा आयोजित की गई वही सबसे अधिक देहरादून जिले में यह परीक्षा कुल 72 केंद्रों पर हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही वही परीक्षा केंद्रों पर भी 600 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस लगातार नजर बनाये हुए थी। वही, पूरे जिले में धारा 144 लागू की गई. परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति का अनावश्यक घूमना प्रतिबंधित रहा। हालांकि परीक्षा देकर लौटे कुछ छात्र-छात्राओं का यह भी कहना था कि परीक्षा को लेकर अंत समय तक असमंजस की स्थिति बरकरार रही व बेरोजगार संघ के आंदोलन में भाग लेने के चलते वह एन वक्त पर तैयारी भी पूरी नहीं कर पाए, हालांकि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने से अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली व अब वह इस उम्मीद में है कि अब इस परीक्षा में किसी तरह का गड़बड़ घोटाला ना हो आपको बता दें कि बीती 8 जनवरी को भी पटवारी परीक्षा की गई थी परंतु धांधली के चलते वह रद्द कर दी गई व12 फरवरी को यानी आज यह परीक्षा दोबारा संपन्न कराई गई। पुलिस प्रशासन के लिए भी इस परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराना काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि बेरोजगार संघ लगातार इस परीक्षा का विरोध कर रहा था कि बेरोजगार संघ का कहना है कि बीते कुछ समय में जिन परीक्षाओं में धांधली हुई है उनकी जांच सीबीआई से कराई जाए।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button