उत्तराखंड
Trending

लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश

जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोग

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना और अधिकारियों को जन समस्याओं का समयबद्धता के साथ त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम को निर्देश दिए कि जन समस्याओं से संबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित मॉनिटरिंग के साथ ही अपडेट की जाए। इस अवसर पर आईजी श्री के.एस. नगन्याल, अपर सचिव श्री नवनीत पाण्डे, श्री जगदीश चन्द्र काण्डपाल मौजूद थे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button