https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडखेल

द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में आयोजित “द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022” का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होने के साथ ही खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई खेल नीति बनाई गई है, जिसके अंतर्गत प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। खेल नीति के अंतर्गत युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेल स्टेडियमों का निर्माण भी किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देहरादून में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य से आगे बढ़ रही है। जनपद स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सरकार समस्याओं का निराकरण हेतु सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र पर काम कर रही है।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ श्री राजेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री हेमा जोशी, पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पींचा, संयुक्त निदेशक खेल श्री धर्मेंद्र भट्ट एवं अन्य सम्मानित जन मौजूद रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button