सामाजिक
Trending

जनता की समस्या जिस स्तर की हो उसका समाधान उसी स्तर पर होना चाहिए:मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं को ससमय निस्तारण करें, जिससे किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो। जनता की समस्या जिस स्तर की हो उसका समाधान उसी स्तर पर होना चाहिए, बेवजह वह समस्या उच्च स्तर पर न आए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा सुश्री रेनू अग्रवाल सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button