https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-बीजापुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, विचारधारा से ही खत्म होगा नक्सलवाद

बीजापुर.

बीजापुर में आयोजित किसान महापंचायत में सम्मलित होने आए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि नक्सलवाद के नाम से किसानों और ग्रामीणों को निशाना नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा आगे कहा कि  जितनी मुठभेड़ हुई हैं, उन सभी की जांच होनी चाहिए। नक्सलवाद के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि, नक्सलवाद एक विचारधारा है और उसे विचारधारा से खत्म करना चाहिए। लेकिन नक्सलवाद के नाम पर किसानों और ग्रामीणों को निशाना नहीं बनाना चाहिए।

वहीं, दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में अब तक जितने भी मुठभेड़ हुई हैं, उन सभी मुठभेड़ों की जांच होनी चाहिए। इसमें बस्तर के किसान और ग्रामीण दोनों तरफ से पिस रहे हैं। इन्हें अपने बचाव के लिए फोर्स से भी लड़ना पड़ता है और नक्सलियों से भी लड़ना पड़ता है। इसलिए किसान और मजदूर आदिवासियों को तंग नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है बस्तर बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने चाहिए। यहां किसान, मजदूर व आदिवासियों को तंग नहीं करना चाहिए। यही वह वजह है जिसके कारण लोगों को पलायन करना पड़ता है। जहां ग्रामीणों के पलायन के बाद उनकी जमीनों को उद्योगपतियों को देने की साजिश सरकार द्वारा रची जा रही है। किसान नेता राकेश टिकैत ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए। विलेज टूरिज्म पॉलिसी को अपनाना चाहिए, जिससे गांव के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल पाएगा।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button