
Uttarakhand News: 13 नवंबर को देहरादून में जुटेंगे प्रवासी उत्तराखंडी, राज्य के विकास और निवेश पर होगा मंथन……
देहरादून. तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन (Overseas Uttarakhandi Conference) इस बार आगामी 13 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है. दून विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों के प्रवासी उत्तराखंडी भाग लेंगे. सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों से सार्थक संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों, सुझावों का लाभ लेने का है, ताकि राज्य के विकास में इसका उपयोग किया जा सके.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रवासी उत्तराखंडियों (Overseas Uttarakhandi Conference) के साथ संवाद स्थापित करने की महत्वपूर्ण पहल की है.
इस क्रम में वर्ष 2024 से प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की श्रृंखला शुरूआत की गई है. पूर्व के दोनोें सम्मेलन भी दून विश्वविद्यालय देहरादून में ही आयोजित किए गए थे. अब तृतीय सम्मेलन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस संबंध में प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु ने एक बैठक किया और संबंधित अधिकारियों को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए हैं. राज्य सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन भी 2025 में आयोजित कर चुकी है.



