https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

Bigg Boss 18: TV की पॉपुलर हीरोइन करेंगी ‘पिया जी’ के घर में एंट्री, दो नए चेहरे भी आए सामने

बिग बॉस के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। कल और काल की थीम पर इस बार बिग बॉस के घर में खूब तांडव होने वाला है। इस भविष्य के बवंडर में जो पहले तीन कंटेस्टेंट्स कन्फर्म हुए हैं, उनकी पहली झलक सामने आ गई है। 

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 इसी हफ्ते शुरू हो रहा है। ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को है और इसी दिन एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे से पर्दा उठेगा। कई कंटेस्टेंट्स के शो में आने की चर्चा है, जिनमें से तीन का नाम कन्फर्म हो गया है।

शहजादा धामी की शो में एंट्री

बिग बॉस के घर में छोटे पर्दे का एक ऐसा एक्टर एंट्री ले रहा है, जो कुछ समय पहले मेकर्स के साथ अनबन को लेकर चर्चा में था। हम बात कर रहे हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर शहजादा धामी की। शहजादा को अचानक ये रिश्ता क्या कहलाता है शो से निकाल दिया गया था। अब वह बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रहे हैं। शो के लेटेस्ट प्रोमो में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन वह शो से अचानक निकाले जाने का जिक्र कर रहे हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर पर खुद की बेइज्जती करने का आरोप लगाया है। 

90 दशक की हीरोइन की एंट्री

टीवी के अलावा बिग बॉस के घर में 90 दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी आ रही हैं। गोपी किशन, रघुवीर, आंखें समेत कई फिल्मों में काम कर चुकीं 50 साल की शिल्पा ने प्रोमो में कहा कि वह अमिताभ बच्चन से लेकर शाह रुख खान तक के साथ काम कर चुकी हैं। आखिरकार अब उनका सलमान खान के साथ काम करने का ख्वाब पूरे हो रहा है। मालूम हो कि वह नमृता शिरोडकर की बहन और महेश बाबू की साली हैं।

टीवी एक्ट्रेस ने बिग बॉस को बताया पिया का घर

बिग बॉस के घर में जिस तीसरी कंटेस्टेंट की पहली झलक सामने आई है, वो चाहत पांडे है। लेटेस्ट प्रोमो में उन्होंने बिग बॉस को पिया जी का घर बताया है। हमारी बहू सिल्क, नथ जेवर या जंजीर, दुर्गा: माता की छाया जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। 

इस बार बिग बॉस का थीम भविष्यवाणी और समय पर आधारित है। बड़े-बड़े स्टार्स के साथ सलमान खान बिग बॉस शुरू करने जा रहे हैं। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button