crimeउत्तराखंड
Trending

पत्थरबाज चिन्हित, होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई:SSP

पत्थरबाजी करने वाले चिन्हित होगी कठोर कार्यवाही

नौ फरवरी को देहरादून में पुलिसकर्मियों पर हुए पथराव मामले मे कुछ अराजक तत्वों को चिन्हित किया गया है यह कहना है एसएसपी, देहरादून दिलीप सिंह कुंवर का उन्होंने बताया की बेरोजगार संघ द्वारा गांधी पार्क में दिए जा रहे धरने प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अराजकता फैलाने के उद्देश्य से मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के ऊपर पथराव किया गया था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई थी साथ ही सार्वजनिक व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचा था। पुलिस द्वारा मौके पर हुई वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button