उत्तराखंडयूथ
Trending

जिला प्रशासन ने की युवा आंदोलनकारियों से फिर अपील

शाहीद स्मारक देहरादून में धरने पर बैठे बेरोजगार संघ आंदोलनकारी युवाओं को उठाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जा रही है,लेकिन आंदोलनकारी युवा शहीद स्मारक से उठने को राजी नहीं है, वहीं देर रात एसडीएम देहरादून दुर्गापाल आंदोलनकारी छात्रों को मनाने के लिए पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि यह स्थान आंदोलन के लिए नहीं है ऐसे में सभी आंदोलनकारी युवाओं से अपील है कि वह जल्द से जल्द शहीद स्मारक को खाली कर दें।उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से तीन वैकल्पिक स्थान दिए जाएंगे यदि वहां आंदोलन चाहे तो वहाँ कर सकते हैं, ऐसा ना करने पर धारा 144 का उल्लंघन होगा जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी नियमों का उल्लंघन करने पर हर एक प्रदर्शनकारी पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे. जिससे कि आगे कई युवाओं का भविष्य बर्बाद हो सकता है. ऐसे में उन्होंने जल्द से जल्द शहीद स्मारक को खाली करने की अपील की है, जिला प्रशासन का कहना है कि इस तरह के आंदोलन से कानून उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होंगे जिससे भविष्य में यदि उनकी सरकारी नौकरी लगती है तब वेरिफिकेशन में काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button