उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

राजस्व पुलिस की जगह पर नियमित पुलिस

06 नये पुलिस थाने एवं 20 नई पुलिस चौकियों का उद्घाटन

06 नये पुलिस थाने एवं 20 नई पुलिस चौकियों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन

राजस्व पुलिस की जगह पर नियमित पुलिस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय से 06 नये पुलिस थाने एवं 20 नई पुलिस चौकियों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इन 06 थानों में 661 ग्राम एवं 20 चौकियों में 696 ग्राम शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सुशासन से समृद्धि के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। पुलिस व्यवस्था राज्य की कानून व्यवस्था का दर्पण होती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास एवं व्यवस्थाओं में परिवर्तन के साथ राज्य के जिन क्षेत्रों में राजस्व पुलिस की जगह पर नियमित पुलिस की आवश्यकता हो रही है, उनमें चरणबद्ध तरीके से नियमित पुलिस की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों को अपने नियमित कार्यों के अलावा जनहित से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य करना होगा और 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने, स्वच्छता अभियान एवं सामाजिक सरोकारों के अन्य कार्यों में भी उत्तराखण्ड पुलिस को लगातार कार्य करना होगा। इस अवसर पर विधायक श्रीमती शैलारानी रावत, श्रीमती रेनू बिष्ट, श्री सुरेश सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button