उत्तराखंड

Uttarakhand News: अब राह होगी आसान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण सड़कों के लिए दी करोड़ों की स्वीकृति, कहा- आम जनता को न हो कोई परेशानी…..

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अन्तर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग की मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत कुल 6 नई ग्रामीण सड़क योजनाओं हेतु 23.86 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित अश्ववंशीय पशुओं के बीमा हेतु ₹1.05 करोड़ की धनराशि राज्य आकस्मिक निधि से स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है।

तामली क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान हेतु लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण हेतु अनुमोदित ₹14.57 करोड़ की स्वीकृति देते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹1.00 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के बनबसा नगर पंचायत के अर्न्तगत अत्यंत खराब मोटर मार्गों एवं नालियों के निर्माण हेतु ₹1.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र सल्ट के मुख्य बाजारों में 10 हाई माक्ट लाईट लगाने हेतु ₹29.32 लाख, विकासखण्ड दुगड्डा के अर्न्तगत महाबगढ़ मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹1.69 करोड़ तथा हरबर्टपुर शहर के मध्य स्थित उदिया खाला के समीप आवासीय क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार एवं आवागमन हेतु पुलियों के निर्माण हेतु ₹97.79 लाख़ स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा की विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के विकासखण्ड भिकियासैण के अन्तर्गत नवाड शिव मन्दिर, श्रीकोट नाहोरी में काल भैरव मंदिर, भतरौजखान श्री हिरानन्द महाराज मंदिर, उगलिया शिव मंदिर, उणूली महादेव मंदिर, त्रिलोकेश्वर मंदिर गैरगॉव के सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु ₹5.54 करोड़ के सापेक्ष ₹1.50 करोड़ तथा जनपद पौड़ी की विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल कुँवारी माता मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹72.67 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में 220/33 के०वी० विद्युत स्टेशन स्थापित करने हेतु ₹150.40 करोड़ के सापेक्ष 3.00 करोड़ स्वीकृत किए जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने किच्छा विधानसभा के ग्राम दरूऊ में डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹25.00 लाख तथा राजा हरूहीत मंदिर कढोली नगर पंचायत भिकियासैंण के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णाेद्वार किए जाने हेतु ₹93.36 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button