https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने 200 से अधिक न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी अधीनस्थ अदालतों में कई न्यायिक अधिकारियों के तत्काल ट्रांसफर की अधिसूचना जारी की है। हाईकोर्ट ने 25 अक्टूबर को जारी दो अलग-अलग अधिसूचनाओं में, दिल्ली न्यायिक सेवा में 233 न्यायिक अधिकारियों और दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा में 23 न्यायिक अधिकारियों को नयी पदस्थापना दी। ट्रांसफर के अलावा इन नियुक्तियों में ट्रेनिंग पूरी होने पर विभिन्न जिलों में लगभग 70 न्यायिक अधिकारियों को तैनात करना भी शामिल है। एक अधिसूचना में कहा गया है कि मुख्य न्यायाधीश और इस न्यायालय के न्यायाधीशों ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली न्यायिक सेवा में नियुक्ति और ट्रांसफर किया है। आपको बता दें कि दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा के लिए भी इसी तरह की अधिसूचना जारी की गई है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button