https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: योगी आदित्यनाथ की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM धामी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

हरिद्वार. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं. धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है. उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

अंतिम संस्कार के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने कहा कि ‘योगी आदित्यनाथ जी की माता जी का कल शरीर पूरा हो गया और आज यहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी पूरी हो गया. मां बेटे का जो रिश्ता होता है उसको शब्दों में व्यक्त करना कठिन होता है. एक भावुक लगाव होता है. आज हम सबने महाराज जी के साथ यहां पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में शामिल हुए.’

धामी ने आगे कहा कि मां का जाना एक अपूरणीय क्षति है, कष्टकारी है. मां भगवान से प्रार्थना करूंगा कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें. योगी जी को और उनके परिजनों और माता जी के पुत्र-पौत्र सभी को भगवान ये अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button