https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

डंपर से बाइक सवार पति-पत्नी टकराए, महिला की गई जान

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए, जिससे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूट मिल थाना क्षेत्र के बाजिनपाली निवासी प्रहलाद अधिकारी (56 वर्ष) की पत्नी उमा अधिकारी मंगलवार की सुबह बाइक से घरघोड़ा बैंक में पैसे निकालने गई थी। इस दौरान दोपहर में बैंक से पैसे निकलवाने के बाद दोनों बाइक से रायगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान वे घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो डायल 112 को सूचना दी, जो उन्हें इलाज के लिए घरघोड़ा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे जिंदल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।बुधवार को कोतरा रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button