https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता-2024 के कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद हुआ बदलाव, मंत्री कश्यप ने दी जानकारी

रायपुर

 पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब रायपुर में आयोजित होने वाली 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता-2024 के कार्यक्रम में भी बदलाव हुए हैं. वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रम रद्द किए गए हैं. डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता की स्वागत समिति ने भी तय किया है कि प्रतियोगिता के दौरान होने वाली विशाल खेल ज्योति यात्रा, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मातृहस्त भोजन जैसे सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है.

इस कार्यक्रम के उद्घाटन को भी सादगीपूर्ण एवं औपचारिक तरीके से करने का निर्णय लिया गया है. समय में बदलाव करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद अब दोपहर 3 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा. पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के चलते प्रतियोगिता के समापन को भी सामान्य एवं औपचारिक रखा गया है.

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय बनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें 25 प्रान्तों के 800 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी तीरंदाजी एवं फुटबॉल के खेल में भाग लेने आये हैं. कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्था भव्य एवं अभूतपूर्व रखी गई थी, किंतु डॉ मनमोहन सिंह के दिवंगत होने की खबर मिलते ही कार्यक्रम की पूरी रचना में परिवर्तन कर, अब इसे सामान्य एवं औपचारिक रखने का निर्णय लिया गया है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button