https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

एसआईटी को मिले अहम साक्ष्य, गिरधारी साहू की गिरफ्तारी के लिए दो राज्यों में दबिश।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल उर्फ साहू के बीच विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच में गिरधारी लाल के खिलाफ कई अहम साक्ष्य सामने आए हैं। वहीं, आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भेजी गई हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ उसकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

इससे पहले गिरधारी लाल की अग्रिम जमानत याचिका न्यायालय से खारिज हो चुकी है। अब गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस के सामने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की चुनौती है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

उत्तराखंड और यूपी में तलाश जारी

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गिरधारी लाल साहू के खिलाफ पहले ही गैर जमानती वारंट प्राप्त किया जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दबिश दे रही हैं। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button