https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडदेश-विदेश

जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि उत्तराखंड पहुँचे

जी-20 सम्मेलन

आज जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत रामनगर नैनीताल में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। मण्डलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने मेहमानों का पंतनगर पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर कुमाऊँनी परिधानों में सुशोभित सांस्कृतिक टीम द्वारा तिलक लगाकर, पहाड़ी टोपी, पटका, तुलसी माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधियों को स्थानीय उत्पादों से परिचित कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।इस दौरान एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, प्रशिक्षु आईएएस अनामिका, प्रबन्ध निदेशक मण्डी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, तुषार सैनी, कौस्तुभ मिश्रा आदि उपस्थित थे।

G20Summit

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button