https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी 

अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। कोकरनाग इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया, जबकि अनंतनाग के कछवान क्षेत्र में हुई एक अन्य मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकियों की मौत की खबर सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ स्थल पर तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। सुरक्षा बलों ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है। एक अन्य मुठभेड़ श्रीनगर के खानयार इलाके में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुबह घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलिया चलानी शुरु कर दी, जिससे तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशनों ने हाल के दिनों में तेजी पकड़ी है। इससे पहले, 28 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में आतंकियों ने एक सेना के वाहन पर हमला किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए थे और घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया था। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अनंतनाग और श्रीनगर में मुठभेड़ों को अंजाम दिया। स्थानीय निवासियों से भी सहयोग की अपील की है ताकि क्षेत्र में शांति स्थापित की जा सके।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button