https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
खेल

IND vs AUS: शुभमन गिल ने चोट के बावजूद अभ्यास से मुँह नहीं मोड़ा, टेस्ट मैच में खेलेंगे?

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं. इस दौरान भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल नेट्स में चोटिल हो गए. नेट्स प्रैक्टिस के दौरान शुभमन गिल अपनी उंगली पर चोट खा बैठे. दरअसल मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन शुभमन गिल गेंद को संभाल नहीं सके, गेंद उनके दाहिने हाथ की उंगली पर जा लगी. इसके बाद शुभमन गिल को ट्रेनिंग रोकनी पड़ी, लेकिन दर्द से कराहने के बावजूद उन्होंने नेट्स छोड़ने से साफ इंकार कर दिया.

क्या बॉक्सिंग डे टेस्ट में शुभमन गिल खलेंगे?

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुभमन गिल चोट का शिकार हुए हैं. इससे पहले पर्थ टेस्ट में चोट के कारण नहीं खेल सके थे. उस समय शुभमन गिल के अंगूठे में चोट लगी थी. बहरहाल शुभमन गिल की चोट कितनी गंभीर है? इस चोट के बाद मेडिकल टीम ने शुभमन की चोट का निरीक्षण किया, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट और फैंस के लिए अच्छी बात हैं कि मेडिकल टीम ने शुभमन गिल फिट करार दिया. इस तरह शुभमन गिल बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड में ऑलराउंडर तनुष कोटियन को शामिल किया गया है. रवि अश्विन के रिटायरमेंट के बाद तनुष कोटियन को भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस समय 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. दोनों टीमें चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button