crimeउत्तराखंडदेश-विदेश
Trending

आतंकी का दून से कनेक्शन ,इंटेलिजेंस जांच शुरू

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी ने दून से की थी पढ़ाई

कश्मीर घाटी में हाल ही में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए, बताया जा रहा है कि इनमें से एक आतंकी देहरादून से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर चुका है। अब उसके स्थानीय कनेक्शनों की जांच की जा रही है।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सरपंच शब्बीर अहमद की हत्या आतंकियों ने अप्रैल माह में कर दी थी। सरपंच की हत्या के जिम्मेदार आतंकियों को हाल ही में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मारे गए आतंकियों में एक आतंकी इर्दिश अहमद डार भी था, जो हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। सुरक्षाबलों ने जब इसके बारे में और अधिक जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह दून के एक इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर चुका है, इसका पता चलते ही उत्तराखंड पुलिस इंटेलिजेंस के भी कान खड़े हो गए। इंटेलिजेंस की टीम अब इंस्टीट्यूट की कुंडली खंगाल रही है, साथ ही में अन्य कश्मीरी युवाओं से भी इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें

अब जितनी चलेगी आपकी कार उतना होगा इंश्योरेंस का प्रीमियम

समय-समय पर दून की शांत फिज़ाओ के कनेक्शन आतंकियों से उजागर होते रहे हैं ,चाहे वह मामला कुछ वर्ष पूर्व विकासनगर का हो या ऋषिकेश में रह रहे आतंकी का। साल 2020 में भी एक यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने सेना के विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उनसे पूछताछ की। साल 2018 में भी बीएससी आईटी के छात्र शोएब अख्तर लोन ने यहां से पढ़ाई की और कश्मीर घाटी में जाकर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया ।एजुकेशनल हब होने पर चलते देश भर के युवा दून में पढ़ाई करने के लिए आते हैं और ऐसे में कौन छात्र किस मानसिकता का है यह पता लगाना इंटेलिजेंस के लिए भी काफी मशक्कत का काम है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button