उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

फिर उठी मच्छी बाजार को शिफ्ट करने की मांग ,मुख्यमंत्री धामी ने कहा जल्द करेंगे

पलटन बाजार स्थित मच्छी बाजार को शिफ्ट करने की मांग एक बार फिर से उठने लगी है मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में राजपुर के विधायक खजान दास ने जनता की समस्याओं को रखते हुए सीएम धामी के सामने मच्छी बाजार को शिफ्ट करने की मांग उठाई।

खजान दास का कहना है कि कालिका माता मंदिर के आस पास जितनी भी मीट, मच्छी, मांस की दुकानें हैं उन्हें वहां से शिफ्ट किया जाना चाहिए ।पलटन बाजार क्षेत्र व आसपास के निवासियों का वहां से निकलना दूभर हो गया है ।मच्छी बाजार में इतनी दुर्गंध आती है कि वहां वहां के स्थानीय निवासियों का वहां से आना-जाना मुश्किल हो रहा है खजान दास ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने भी मच्छी बाजार को शिफ्ट करने की बात कही थी पर वह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई ,ऐसे में उन्होंने पुष्कर धामी से उम्मीद है कि वह इस विषय को गंभीरता से लेंगे और लोगों की भावनाओं को देखते हुए जल्द ही मच्छी बाजार को वहां से शिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत के साथ सत्ता सौंपी है ऐसे में वह चुनाव पूर्व किए गए अपने वादों को भी पूरा करेंगे साथ ही इस तरह के जितने भी मामले उनके संज्ञान में आते हैं उनका निस्तारण किया जाएगा मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दी मच्छी बाजार को शिफ्ट करने की कार्य योजना पर काम किया जाएगा।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button