https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized
Trending

लालकुआं दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार।

लालकुआं दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा, पूर्वदुग्ध संघ अध्यक्ष, मुकेश बोरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद,पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मुकेश बोरा को  उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से किया गिरफ्तार किया है। मुकेश दिल्ली भागने की तैयारी कर रहा था।

 

नैनीताल 25 सितंबर 2024: महिला से दुष्कर्म और उसकी  12 साल की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे नैनीताल पूर्व दुग्ध संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया गया है। बोरा को बुधवार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि, पुलिस की पांच टीमें मुकेश बोरा की तलाश कर रही थी।  पुलिस ने मुकेश बोरा को भागने में मदद करने वाले लोगों को भी सह अभियुक्त के रूप में विवेचना में जोड़ा है।  एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। गौरतलब है कि दुग्ध संघ में काम करने वाली महिला ने मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला की तहरीर पर मुकेश बोरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होते ही बोरा फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बोरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।वहीं आरोपी मुकेश बोरा का कहना है कि उसे षड्यंत्र के तहत फसाया गया है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button