https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

अल्लू अर्जुन के अरेस्ट पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप, कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन

पुष्पा 2 फेम स्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। इससे पहले लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हाई कोर्ट की ओर से राहत देने के बाद अल्लू अर्जुन न्यायिक हिरासत में नहीं भेजे जाएंगे। अल्लू की गिरफ्तारी के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कई लोगों ने तेलंगाना सरकार पर भी आरोप लगाए हैं। इस बीच इस मामले पर मंडी से सांसद कंगना रनौत ने भी बयान जारी किया है।

अल्लू अर्जुन को लेकर चल रही खबरों पर बात करते हुए कंगना रनौत ने मीडिया को बताया, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं अल्लू अर्जुन को काफी सपोर्ट करती हूं। मगर इसके बाद भी आपको एक उदाहरण स्थापित करना होगा। उन्हें अभी जमानत मिल गई है। लेकिन सिर्फ इसलिए कि हम हाई-प्रोफाइल लोग हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हम कोई परिणाम नहीं होना चाहिए, चाहे धूम्रपान से जुड़ा कोई एड हों या भीड़ भरा थिएटर, सबकी जवाबदेही होनी चाहिए'।

आज सुबह हुई अभिनेता की रिहाई
साउथ के सुपरस्टार के टैग से फेमस अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के सिलसिले में हैदराबाद पुलिस ने बीते दिन अरेस्ट किया था। हालांकि कुछ देर बाद ही उनकी जमानत की प्रोसेस शुरू हो गई थी। बावजूद इसके उन्हें 13 दिसंबर की रात जेल में बितानी पड़ी थी। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता को 14 दिसंबर की सुबह जेल से रिहा किया गया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो अपनी गाड़ी में बैठे जेल के बिल्डिंग से बाहर जाते नजर आ रहे हैं। इस खबर के सामने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

पढ़िए क्या था पूरा मामला?
दरअसल ये बात पुष्पा 2 के रिलीज से एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर की है जब फैंस के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। मूवी के प्रीमियर में हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला (रेवती) की मौत हो गई थी और उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

महिला की मौत के सिलसिले में एक्टर को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले अभिनेता ने घटना के बाद एक वीडियो जारी कर मृतक के परिवार की तरफ मदद का हाथ भी बढ़ाया था।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button