https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

नशे में धुत्त युवक ने मदिंर में की तोड़फोड़

भोपाल। चूनाभट्टी थाना इलाके के साईं बाबा नगर में स्थित मंदिर में युवक ने नशे की हालत में तोड़फोड़ कर दी। आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे पकड़ किया है। पुलिस केअ अनुसार साईंबाबा नगर बस्ती में पीपल के पेड़ के नीचे शंकर जी का मंदिर बना है। बीती शाम बस्ती में रहने वाला हर्ष उर्फ छोटे पूरी तरह नशे की हालत में मंदिर के बाहर पहुंचा था। वहॉ थोड़ी देर रुकने के बाद उसने मंदिर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आसपास के लोगो ने उसे समझाइश देते हुए उसे ऐसा करने से मना किया। इस पर आरोपी छोटू और भड़क गया और उसने मदिंर में रखी प्रतिमाओ में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तब भी आरोपी ने मंदिर में रखी नंदी जी की मूर्ति को गिरा दिया। रहवासियो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button