देश-विदेश
Trending

राजू श्रीवास्तव को पड़ा हार्ड अटैक,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

देश दुनिया के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्टअटैक , राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्डिक अरेस्ट होने की वजह उन्हें AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

राजू श्रीवास्तव (58 साल) को ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था। उनके सीने में अचानक दर्द उठा और वे नीचे गिर गए थे। इसके बाद जिम में मौजूद लोग उन्हें फौरन अस्पताल लेकर गए।
राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी है,राजू टीवी के कई फेमस शोज का हिस्सा रह चुके हैं।वह एक उम्दा स्टेज कलाकार भी है। दशको से दर्शकों को गुदगुदाते और हंसाते रहे हैं। राजू श्रीवास्तव को बिग बॉस,शक्तिमान,द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज,कॉमेडी सर्कस और द कपिल शर्मा शो सहित सैकड़ों शोज़ में काफी पसंद किया गया है। राजू श्रीवास्तव की गंभीर हालत के बाद उनके फैंस काफी टेंशन में हैं।राजू के चाहने वाले उनके जल्द स्वास्थ्य होने के लिए प्रार्थना भी कर रहे है।
एम्स से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें आपातकालीन चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की एक टीम देख रही है।

राजू के पीआरओ अजीत का कहना है राजू श्रीवास्तव अपने कुछ निजी काम से दिल्ली गए हुए थे फिलहाल एम्स में भर्ती राजू की हालत में सुधार बताया जा रहा है । लोगों को हँसने पर मजबूर करने वाले राजू लोगों के दिलों में राज करते हैं।

To join our facebook page follow this link

https://www.facebook.com/News-Grid-106760891916800/

मुख्यमंत्री धामी को राखी बांधने के लिए महिलाओं में मची होड़

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button