https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

घायल ग्रामीण को खाट पर लादकर नदी-नाले पार करते हुए पहुंचाया अस्पताल

कांकेर

जिले में सिस्टम के लाचारी की तस्वीर आई सामने आई, जहां दुर्घटना में घायल को ग्रामीण खाट पर लादकर नदी पार करते नजर आए. घटना नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के ग्राम बिरुलेयर गांव की है, जहां घायल केयेराम को ग्रामीणों ने कंधे पर लादकर दुर्गम पहाड़ी और नदी-नालों पर पार कर 15 किमी गट्टाकार पहुंचे, जहां सरपंच व अन्य की मदद से टैक्टर व अन्य जरिए से घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल ग्रामीण का उपचार अभी भी जारी है.

बताया गया कि बांस के बनाए घेरे में काम करने के लिए केयेराम बल्ली पेट में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. गांव पहुंचने के लिए सड़क व पुल नहीं होने के कारण संजीवनी वाहन का पहुंचना संभव नहीं था, लिहाजा ग्रामीणों ने खाट में केयेराम को लादकर अस्पताल पहुंचे.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button