https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

दिल्ली की सड़क पर कार सवार की दबंगई, पुलिसकर्मियों को बोनट पर लटकाकर 100 मीटर तक घसीटा

नई दिल्ली । दिल्ली की सड़कों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कार ने रेड सिग्नल तोड़ते हुए दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, कार सवार ने पुलिसकर्मियों को बोनट पर लटकाते हुए 100 मीटर तक घसीटते ले गए। जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दक्षिणी दिल्ली के बेर सराय की है। पुलिस सहायक उप-निरीक्षक प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेश चौहान के मुताबिक वे बेर सराय बाजार के पास व्यस्त इलाके से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे कि अचानक, उन्होंने एक कार को लाल बत्ती पार करते देखा। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया तो वह धीमी हो गई और फिर अचानक तेज हो गई। जैसे ही कार आगे बढ़ी, वाहन के सामने खड़े पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। ड्राइवर के न रुकने पर वे बोनट पर लटक गए। आखिरकार कार को लगभग 100 मीटर के बाद रोक दिया गया। पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर एसआई हरि राम और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाया कि दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल हैं और उन्हें पीसीआर वैन द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। एएसआई प्रमोद ने बताया कि वह और एचसी शैलेश शाम 7:45 बजे के आसपास ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों के खिलाफ मोबाइल जांच अभियान चला रहे थे, तभी एक कार (पंजीकरण संख्या डीएल -9 सी – बीसी -7528) ने लाल बत्ती तोड़ दी। एचसी शैलेश ने वाहन को रुकने को कहा, लेकिन कार सवार ने भागने का प्रयास किया और इसी प्रक्रिया में, कार ने उन्हें टक्कर मारने से पहले अधिकारियों को लगभग 100 मीटर तक घसीटा। इसके बाद कार सवार मौके से फरार निकला।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button