उत्तराखंडराजनीति
Trending

कांग्रेस अब केदारनाथ धाम की  प्रतिष्ठा रक्षा करेंगे:किशोर उपाध्याय

 

कांग्रेस के लोग इतने बड़े हो गए हैं कि वह अब केदारनाथ धाम की  प्रतिष्ठा रक्षा करेंगे

देहरादून 30 जुलाई 2024:उत्तराखंड में स्थित करोड़ों हिंदूओं की आस्था का केंद्र केदारनाथ धाम एक बार फिर चर्चाओं में है. हालांकि इस बार मुद्दा राजनीतिक ज्यादा है. केदारनाथ धाम को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच उत्तराखंड में जमकर राजनीति हो रही है. कांग्रेस जहां एक तरफ हरिद्वार से केदारनाथ बचाओ यात्रा निकाल कर सरकार को घेरने में लगी है तो वहीं बीजेपी, कांग्रेस की इस यात्रा को ढकोसला बता रही है।

Also read

क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना है मेरी प्राथमिकता-रेखा आर्या

 

  • कांग्रेस की यात्रा को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर आरोप लगाया उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग इतने बड़े हो गए हैं कि वह अब केदारनाथ धाम की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। उत्तराखंड में इस समय चार धाम यात्रा चल रही है साथ ही प्रदेश में कावड़ यात्रा चल रही है ऐसे में कांग्रेस यह यात्रा निकालकर उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने का काम कर रही है।

Also read

जनता और कांग्रेस के बड़े नेताओं की गैर हाजिरी माहरा की एक और फ्लॉप यात्रा:प्रेमचंद अग्रवाल

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button