पर्यटन

बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

 

सांसद श्री विजय बघेल करेंगे शुभारंभ

 

बेमेतरा, 30 अगस्त 2026 / स्कूल शिक्षा विभाग जिला बेमेतरा द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (भारोत्तोलन बालक/बालिका 17 व 19 वर्ष) का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

सांसद, दुर्ग लोकसभा श्री विजय बघेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त 2026 को पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बेमेतरा में किया जाएगा।

 

प्रतियोगिता में अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू एवं साजा विधायक श्री ईश्वर साहू शामिल होंगे।

 

प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक , तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू , छ.ग. राज्य गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष स्वामी राजीव लोचन दास , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी जी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा , जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button