https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब यात्रा 2026: 23 मई को खुलेंगे कपाट, 20 मई को रवाना होगा पहला जत्था, ट्रस्ट ने सीएम को दिया न्योता….

देहरादून. श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तारीख (Hemkund Sahib Yatra Date 2026) का ऐलान कर दिया गया है. 23 मई को दरबार के कपाट खुलेंगे. 20 मई को पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा. सीएम पुष्कर सिंह धामी को इसके लिए न्योता दिया गया है. रविवार को गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने सीएम से मुलाकात कर उन्हें न्योता दिया. साथ ही उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया.

बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है. यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि श्री हेमकुंट साहिब यात्रा को सफल, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

अध्यक्ष बिंद्रा ने बताया कि 20 मई को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा. इस पहले जत्थे का नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा. श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 23 मई 2026 को खुलने वाले हैं. लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन तपोभूमि के दर्शन करेंगे.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button