https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

2 साल बाद खोया हुआ बच्चा मिला, दिल्ली पुलिस ने जन्मदिन पर परिजनों से मिलवाया

दिल्ली: दिल्ली में एक परिवार की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा जब 2 साल पहले गायब हुआ उनका आठ साल का बेटा मिल गया. मानसिक रूप से अस्थिर आठ साल का बच्चा दो साल पहले लापता हो गया और अपने बर्थडे पर परिवार से मिला. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा 15 फरवरी 2023 की रात को अपने घर से लापता हो गया था. वहीं उसकी मां ने 17 फरवरी को एनआईए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस उपायुक्त ने कहा, "एनआईए पुलिस स्टेशन का पूरा स्टाफ अडिग दृढ़ संकल्प के साथ मामले को आगे बढ़ा रहा". डीसीपी ने कहा, "आस-पास के इलाकों, बस टर्मिनलों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और आश्रय गृहों में व्यापक तलाशी ली गई. हालांकि इन सभी प्रयासों के बावजूद, उस समय बच्चे के ठिकाने का कोई सुराग नहीं मिल सका."

निधिन वलसन ने कहा कि पूरी टीम को सफलता 3 दिसंबर को मिली जब बच्चे को पड़ोसी गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित घरोंदा स्पेशलाइज्ड अडॉप्शन एजेंसी में पाया गया. लड़के की पहचान उसके माता-पिता ने की तथा सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उनके पास वापस भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि यह भावनात्मक क्षण 3 दिसंबर को बच्चे के जन्मदिन के अवसर पर आया, जिससे यह अवसर और भी खास हो गया.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button