https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

राहुल गांधी ने रैली में किए कई वादे

नई दिल्ली । कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मेवात जिले के नूंह विधानसभा सीट में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान राहुल गांधी  ने कहा कि हरियाणा का युवा बेरोजगारी के चलते रोजगार के लिए अमेरिका में जा रहे हैं उन युवाओं से उन्होंने अमेरिका में बात की है। उन्होंने रोजगार के लिए अपने परिवार से दूरी अख्तियार की हुई है। राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार आने पर सभी वर्ग के युवाओं को हरियाणा में दो लाख नौकरी दिलाकर रोजगार दिलाया जाएगा ऐसा वादा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा  में कांग्रेस की आंधी है। कांग्रेस सरकार बनने पर लोगों को मंहगाई से निजात दिलाएंगे। गैस सिलेंडर का दाम 500 रुपये होगा। महिला शक्ति योजना के तहत 2000 रूपये दिए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं के खाते में खटाखट पैसे डाले जाएंगे। लोकसभा में नेता विपक्ष ने मतदाताओं से कहा कि राजस्थान की तर्ज पर गरीबों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये तक सरकार वहन करेगी। सरकार बनने पर किसानों के धान की फसल का तुरंत भुगतान किया जाएगा एमएसपी लागू की जाएगी। सरकार बनने पर किसानों के धान की फसल का तुरंत भुगतान किया जाएगा। एमएसपी को लागू की जाएगी। राहुल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा नफरत फैलाना का काम किया। जबकि कांग्रेस मोहब्बत फैलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की शक्ति से मुझे शक्ति मिलती है इसलिए मैं किसी से नहीं डरता।हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है हरियाणा ने निर्णय ले लिया है। हरियाणा में कांग्रेस की लहर है तूफान आ रहा है हरियाणा में मोहब्बत की सरकार बनने जा रही है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button