उत्तराखंड
Trending

सेवा के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में सड़क व स्कूलों के नाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आईटीबीपी के आईजी श्री संजय गुंज्याल के नेतृत्व में आईटीबीपी के अधिकारियों ने भेंट कर आईटीबीपी से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी द्वारा संचालित कार्यों की सराहना करते हुए आईटीबीपी से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर राज्य सरकार के स्तर पर होने वाली कार्यवाही में शीघ्रता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश सेवा में संलग्न सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों से संबंधित कार्यों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा उन्होंने देश सेवा के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में सड़क व स्कूलों आदि के नाम उनके नाम पर रखे जानी की बात कही। इस अवसर पर डी.आई.जी. रंजीत राण, मनु महाराज, आर.के. वर्मा, आर.के. नरवाल, सेनानी पीयूष पुष्कर, श्री अरूण रौथाण तथा पी.आर.ओ श्री राजीव नेगी भी उपस्थित थे।

Also read
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा तथा स्मारक स्थल का लोकार्पण

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button