https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

प्रधानमंत्री धनतेरस पर एमपी को देंगे तीन नए मेडिकल व पांच नर्सिंग कॉलेजों की सौगात , वर्चुअली करेंगे उद्घाटन

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनतेरस के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश को तीन नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात देंगे। 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री वर्चुअली मेडिकल कॉलेजों और पांच नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इन मेडिकल कॉलेजों में मंदसौर, सिवनी और नीमच शामिल हैं, जहां एमबीबीएस की 100-100 सीटें होंगी। इनकी शुरुआत से प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इस पहल से मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और डॉक्टरों एवं नर्सों की कमी को दूर करने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव मंदसौर मेडिकल कॉलेज में रहेंगे मौजूद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव मंदसौर मेडिकल कॉलेज में स्वयं मौजूद रहेंगे और प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री इस दिन 525 नए आयुर्वेद अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों के लिए किसान सम्मान निधि का लाभ, जल संरक्षण और रोजगार से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, और मंदसौर जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया समेत अन्य मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button