https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

अब कनिष्ठ सहायक की लिखित परीक्षा पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

मुख्यमंत्री और लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए:कांग्रेस

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को कराई गई कनिष्ठ सहायक की लिखित परीक्षा पर कांग्रेस ने भी सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आज संयुक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, युवा कांग्रेस नेता वैभव वालिया, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने पत्रकारों को संबोधित किया…इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा युवा कांग्रेस नेता वैभव वालिया का कहना है कि परीक्षा में कई अभ्यर्थियों के पेपर में सील तक नहीं थी। साथ ही एक अभ्यर्थी की ओएमआर की छायाप्रति भी गायब थी। अभ्यर्थियों के प्रश्न पुस्तिका क्रमांक व उत्तर पुस्तिका क्रमांक अलग-अलग थे, जो कि हमेशा समान होते हैं…….जिससे पारदर्शी परीक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैँ। वहीं कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एक भी भर्ती परीक्षा को सही से नहीं करा पा रही है ये सरकार की नाकामी है ऐसे में मुख्यमंत्री और लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button