उत्तराखंडराजनीति
Trending

अडानी मामला:कांग्रेस ने एलआईसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

उत्तराखंड में अडानी समूह के मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। दअरसल कांग्रेस ने देहरादून में एलआईसी कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया….महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया… प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अडानी को लाभ पहुंचा रही है… उसे बचा रही है…हिडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई सरकार बताए की एलआईसी व एस बी आई को किसने अडानी के शेयर में निवेश के लिए कहा था।सरकार ने जनता के पैसों को लुटवाया है।अब जे पी सी की जाँच से ही दूध का दूध और पानी का पानी हो पायेगा।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button