https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

कोरवा जनजाति के एक युवक की मधुमक्खियों के हमले से हुई मौत

जशपुर

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले कोरवा जनजाति के एक युवक की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई. युवक अपने दोस्त के साथ जंगल में लकड़ी लेने गया था. इसी दौरान मधुमक्खियों ने दोनों कोरवा युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें बुरी तरह घायल होने पर एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, मृतक जयकुमार राम बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम लमदरहा का निवासी था. युवक अपने दोस्त के साथ जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लमदरहा के जंगल में लकड़ी लेने गया था. इसी दौरान दोनों कोरवा युवकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया और दूसरे ने भाग कर अपनी जान बचाई. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button