उत्तराखंड

Uttarakhand News: श्रद्धालुओं के लिए खुले श्री घंटाकर्ण महावीर मंदिर के कपाट, आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी पर हुई विधिवत स्थापना…

उत्तराखण्ड : उत्तराखण्ड के सीमांत गांव माणा में स्थित श्री घंटाकर्ण महावीर मंदिर के कपाट रविवार 15 जून को आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए. कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रात: 9 बजे भगवान विश्वकर्मा मंदिर की पूजा से शुरू हुई. जिसके बाद भगवान श्री घंटाकर्ण महावीर की प्रतिमा को विधि-विधान से पुराने मंदिर से माणा गांव स्थित मुख्य मंदिर में विराजमान किया गया.

श्री घंटाकर्ण महावीर मंदिर में कपाट खुलने के साथ ही तीन दिवसीय जैठ पूजा का शुभारंभ हो गया है. महिला मंगल दल द्वारा भजनों की प्रस्तुति और भक्तिमय नृत्य से वातावरण गुंजायमान हो गया. मंदिर में सोमवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी. मंगलवार 17 जून को जैठ पूजे के समापन अवसर पर ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button