https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

बिजली कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचा रहे मीटर शंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

भोपाल : मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर सिटी सर्किल के शहर संभाग (पूर्व) के अंतर्गत बिजली विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मीटर शंट करने वालों के खिलाफ बड़ी काईवाई की है। बिजली विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में विद्युत मीटर जप्त करने मे सफलता पाई है।

अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा और कार्यपालन अभियंता एल. के. नामदेव ने बताया कि बिजली कंपनी के कुछ मीटर रीडरों और गिरोह के सरगना मजीद खान और उसके साथी कैलाश कोरी के द्वारा उपभोक्ताओं को कम बिजली बिल आने का लालच देकर अच्छी खासी रकम लेकर मीटर शंट किए जाते थे। मजीद खान और कैलाश कोरी दोनों के घर पर विद्युत चोरी भी पाई गई है। आरोपी कैलाश कोरी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 (ख)150 (2) 138 (घ) , 139, और 151 (ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने हेतु थाना प्रभारी घमापुर को आवेदन दिया गया है एवं एफ आई आर दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि बाहरी व्यक्ति और कुछ बिजली कंपनी के मीटर रीडर उपभोक्ताओं के बिजली मीटर शंट कर बड़े पैमाने पर आर्थिक क्षति पहुंचा रहे थे। इसके लिए इन्होंने बकायदा एक गिरोह बना लिया था। जबलपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता श्री संजय अरोड़ा ने बताया है कि इस गिरोह में विभागीय नियमित और आउटसोर्स के कर्मचारी भी यदि सम्मिलित पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button