देश-विदेश

सबसे ज्यादा पराली मध्य प्रदेश में जली

भोपाल । पराली जलाने वाले प्रदेशों में मध्य प्रदेश सबसे अव्वल है। रवी सीजन के पहले खरीफ की कटाई मध्य प्रदेश में हुई। 15 सितंबर से 30 नंबर के बीच में मध्य प्रदेश में 16360 मामले पराली जलाने के दर्ज हुए हैं। जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 फ़ीसदी अधिक हैं। पिछले साल की तुलना में पंजाब में 66 फ़ीसदी, हरियाणा में 38 फ़ीसदी पराली जलाने के मामले कम हुए हैं। वही मध्य प्रदेश में 30 फ़ीसदी बढ़ गए हैं। यह चिंता का विषय है। 

अन्य राज्यों के मुकाबले पराली जलाने के मामले ज्यादा दर्ज 
मध्य प्रदेश पहली बार अन्य राज्यों के मुकाबले पराली जलाने के मामले ज्यादा दर्ज हुए हैं। पंजाब और हरियाणा सरकार द्वारा पराली किसान नहीं जलाएं। इसके लिए सरकारी स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में अभी पराली जलाने से रोकने के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं होने के कारण, यहां पर पराली जलाने की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। जिन जिलों के किसानों ने सबसे ज्यादा पराली जलाई है। उनमें श्योपुर, जबलपुर और होशंगाबादमैं सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button