https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

तेलंगाना में एनसीबी ने पकड़ी अवैध लैब, 32.5 किलोग्राम अल्प्राजोलम बरामद

एनसीबी ने तेलंगाना में एक अवैध दवा निर्माण लैब का भंडाफोड़ किया है। लैब का संचालन एक फार्मा कंपनी में काम करने वाला व्यक्ति करता था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कहा कि हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर संगारेड्डी जिले के गुम्माडिडाला औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को लैब का पता चला था।

छापे के दौरान लैब से लगभग 6.5 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 32.5 किलोग्राम अल्प्राजोलम जब्त की गई। अल्प्राजोलम एक प्रिस्कि्रप्शन दवा है, जिसका अक्सर नशीले पदार्थों के रूप में और ताड़ी में मिश्रण के लिए दुरुपयोग किया जाता है।

एनसीबी ने बताया कि यह जब्ती सितंबर में हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर टोल प्लाजा पर एक 85 वर्षीय व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ की गई थी। जिसके पास से छह किलोग्राम अल्प्राजोलम बरामद किया गया था। इसके बाद तीन महीने की गहन जांच के बाद इस आपरेशन को अंजाम दिया गया।

एनसीबी ने कहा कि इस साल देश में गुप्त ड्रग्स बनाने वाली लैब का यह आठवां भंडाफोड़ है। इसने पहले भोपाल (मध्य प्रदेश) और नोएडा (उत्तर प्रदेश) में इसी तरह के लैब पकड़े गए थे।
 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button