उत्तराखंडस्वास्थ्य
Trending

प्रदेश में 4000 से ज्यादा लैब टेक्नीशियन अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत

प्रदेश में 4000 से ज्यादा लैब टेक्नीशियन अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत

देहरादून 30 सितंबर 2026:मेडिकल लब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखंड ने सरकारी लैबों को NHM के माध्यम से ठेके पर दिए जाने का विरोध किया है। संघ का कहना है कि वह 135 दिनों से एकता विहार में धरना दे रहे हैं और सरकार से मीटिंग के बावजूद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही है। संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ की चार प्रमुख मांगे हैं IPHS मनको के अनुरूप मेडिकल लब टेक्निशियनों के आवश्यक एवं रिक्त पदों का सृजन किया जाए, वर्षवार मीटिंग के आधार पर सेवा नियमावली लागू की जाए, भर्ती जारी न होने के कारण जो अभ्यर्थी आयु सीमा पूर्ण कर चुके हैं उन्हें आयु सीमा में छूट प्रदान की जाए, सरकारी चिकित्सालय एवं प्रयोगशालाओं के निजीकरण पर रोक लगाई जाए तथा नियमित पदों पर नियुक्तियों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए। इस समय प्रदेश में 4000 से ज्यादा लैब टेक्नीशियन अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button