उत्तराखंडदेश-विदेशफीचर्ड न्यूज़
Trending

फोटोग्राफर्स ने सीखे सिनेमाटोग्राफी के गुर

कैनन ने किया सिनेमाटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन

फोटोग्राफर्स ने सीखे सिनेमाटोग्राफी के गुर,देहरादून में canon कम्पनी द्वारा cinemetography workshop का आयोजन देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसायटी के सहयोग से किया गया, जिसमे 70 से अधिक सदस्यों को फिल्म मेकिंग व आधुनिक सिनेमाटिक टिप्स की जानकारी conon cinema expert Gaurav markan द्वारा दी गयी। Canon द्वारा आयोजित वर्कशॉप मे शिवम अवस्थी (RBM), अमित शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसायटी देहरादून की एक संस्था है जो बदलते तकनीकी समय में महानगर के फोटोग्राफर्स के लिए समय समय पर विभिन्न कम्पनियों के सहयोग से सदस्यों के लिए वर्कशॉप आयोजित करती है। इस बार सभी प्रतिभागियों को कम्पनी द्वारा सर्टिफिकेट भी दिये गए। समिति के संस्थापक मनीष शर्मा का कहना है की फोटोग्राफर समाज अपने कार्य क्षेत्र के साथ साथ बहुत से सामाजिक कार्यो मे अपनी पूर्ण भागीदारी निभाता है। जैसे विश्व फोटोग्राफी दिवस पर विशाल रक्त दान व् निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, बेसहारा पशुओ के इलाज के लिए शेल्टर व दवाइयाँ प्रदान करना, दिव्यंको के लिए हर संभव मदद व निर्धन बच्चो को पढाई के लिए हर संभव मदद प्रदान करना।
महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ फोटोग्राफर् दिलबाग सिंह देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसायटी की कार्यकारिणी मे सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा की देहरादून मे सोसायटी द्वारा फोटोग्राफर्स व समाज के हित मे किया जा रहा कार्य अति सारानीय है। सबके साथ नेक कार्य मे हम सब मिलकर कार्य करेंगे। अगस्त माह मे आने वाला विश्व फोटोग्राफी दिवस को समिति द्वारा हर वर्ष की तरह से और भी भव्य तरीके से मनाया जायेगा, कार्यक्रम मे समिति से आसिफ असलम, गौरव नागपाल, देवेश प्रजापति, तर्मिंदर् सिंह, परविंदर सिंह, विकास गुप्ता, संजय मित्तल, अनिल कुमार, बौबी जी, इंद्रजीत सिंह, गगन बत्रा, शिवराज ठाकुर, सतीश ठाकुर, अवनीश आर्य, शुभम शर्मा, तरुण राठौर, मनीष वर्मा गुलज़ार सिंह, अमित, दीपक दरगंन, आदि शामिल रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button