https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

दर्दनाक हादसा : चैनल गेट के नीचे दबने से 5 साल की बच्ची की मौत, पसरा मातम

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 5 साल की बच्ची की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दरवाजा खोलते बंद करते समय चैनल गेट उखड़कर बच्ची पर गिर गया. चैनल गेट के नीचे मासूम बुरी तरह से दब गई.
 
परिजनों ने कड़ी मशक्कत की जिसके बाद बच्ची को गेट के नीचे से निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. 

कैसे हुआ था हादसा

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला रातीबड़ के कुशलपुरा गांव स्थित एक फार्म हाउस का है. यहां रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने मीडिया को बताया, चंदेरी निवासी लखन कुशवाह फार्म हाउस में चौकीदारी करते हैं और यहीं परिवार के साथ रहते हैं.

घटना वाले दिन यानी कि सोमवार रात को लखन की पत्नी फार्महाउस में चैनल गेट बंद करने गई थी. इसी दौरान उनकी 5 साल की बेटी वेदांशी भी मां के पीछे-पीछे आ गई, जिस पर मां का ध्यान नहीं गया.

इसी बीच लोहे का चैनल गेट गिर गया और बच्ची उसके नीचे दब गई, जिसके चलते उसके सिर से खून बहने लगा. परिजन बच्ची को लेकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

चौकीदारी का काम करते हैं पिता

मृत बच्ची का परिवार अशोक नगर जिले के चंदेरी के पास का रहने वाला है. बच्ची के पिता रातीबड़ इलाके कुशलपुरा गांव में एक फॉर्महाउस में चौकादारी करते हैं. इसी फॉर्महाउस पर परिवार रहता भी है. इस हृदयविदारक घटना के परिवार में मातम का माहौल पसर गया है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button