https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडसामाजिकस्वास्थ्य
Trending

Covid 19 के नए वैरिएंट को लेकर सरकार गंभीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि #COVID19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें व सभी ज़िलों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को #COVID19 की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी श्री अशोक कुमार, सचिव श्री रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, श्री विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव श्रीमती अमरदीप कौर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button